आगरा में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित:रिंकू गोला पुण्यतिथि पर मुकाबला, दिल्ली के अमित कंसाना बने विजेता

Oct 11, 2026 - 18:27
0
आगरा में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित:रिंकू गोला पुण्यतिथि पर मुकाबला, दिल्ली के अमित कंसाना बने विजेता
आगरा में फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के नागर गांव में धावक रिंकू गोला की पुण्यतिथि पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए धावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित चौधरी रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। प्रतियोगिता में दिल्ली के धावक अमित कंसाना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 31 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। मनीष राजपूत दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 6,100 रुपए दिए गए। शिकोहाबाद के मनीष यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्य धावकों को 3,100 रुपए की स्पोर्ट्स किट प्रदान की गईं। आयोजन को सफल बनाने में नागर कमेटी के सदस्यों ने सहयोग किया। इस अवसर पर अमित चौधरी, राम चौधरी, सुदामा, सतीश शिवाजी, ज्ञानेंद्र फौजदार, मनीष चौधरी, सत्यपाल, सत्यवीर, जीतू, मनोज और सत्यपाल नेताजी सहित कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User