नोएडा में बेखौफ बदमाश:दो फ्लैट से सवा करोड़ के गहने-नकदी चोरी, दीवार फांदकर घुसे

Oct 14, 2026 - 07:41
0
नोएडा में बेखौफ बदमाश:दो फ्लैट से सवा करोड़ के गहने-नकदी चोरी, दीवार फांदकर घुसे
सेक्टर-50 स्थित द क्रिसेंट अपार्टमेंट में बदमाशों ने दो बंद फ्लैट के ताले तोड़कर करीब पांच लाख रुपये नकद और एक करोड़ रुपये से अधिक के गहने चोरी कर लिए। दोनों परिवार घर से बाहर थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सोसाइटी के मुख्य गेट से आने के बजाय दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। पुलिस को एक ही गिरोह के वारदात में शामिल होने का शक है। इसके अलावा सेक्टर-20 के एक मकान और फेज-2 स्थित कंपनी में भी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। दो फ्लैट से 1.10 करोड़ से अधिक के गहने चोरी सेक्टर-50 स्थित द क्रिसेंट अपार्टमेंट में इंजीनियर नितिन जैन 11 अक्टूबर को परिवार के साथ पानीपत में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम देर रात खत्म होने के कारण उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया। अगले दिन पड़ोसी ने फोन कर फ्लैट का ताला टूटा होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर उन्हें नकदी और गहने गायब मिले। नितिन के मुताबिक, बदमाश करीब 500 ग्राम सोना, सोने के 10 बिस्किट और लगभग 50 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सोने की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है। इसी सोसाइटी में रहने वाली धन लक्ष्मी के फ्लैट को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। वह परिवार के साथ बाहर घूमने गई थीं। उनकी गैरमौजूदगी में आरोपी ताला तोड़कर घर में घुसे और चार लाख रुपये नकद व करीब 250 ग्राम सोने के गहने चोरी कर लिए। इन गहनों की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। सीसीटीवी में दीवार फांदकर घुसते दिखे संदिग्ध पुलिस ने सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो संदिग्ध मुख्य गेट के बजाय दीवार फांदकर अंदर आते दिखाई दिए। दोनों फ्लैट में एक ही दिन चोरी होने के कारण पुलिस को एक ही गिरोह पर शक है। अब आरोपियों की पहचान करने के साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वे वारदात के बाद किस रास्ते से बाहर निकले। आरोपियों की जा रही पहचान एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक, दोनों फ्लैट में चोरी के मामले में पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User