नोएडा में जुलरी में निवेश के बहाने 27 लाख ठगे:ऐप डाउनलोड करवाया, पैसे निकालने के लिए मांगा 12 प्रतिशत कन्वर्जन चार्ज

Oct 03, 2026 - 06:57
0
नोएडा में जुलरी में निवेश के बहाने 27 लाख ठगे:ऐप डाउनलोड करवाया, पैसे निकालने के लिए मांगा 12 प्रतिशत कन्वर्जन चार्ज
सोने और चांदी में निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेक्टर-121 निवासी एक बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये ठग लिए। मई में सोशल मीडिया के जरिए उनकी बातचीत एक युवती से शुरू हुई थी। युवती ने उन्हें मार्केटिंग ऐप के बारे में बताया और ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की मार्केटिंग का काम करने की बात कही। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने ऐप डाउनलोड किया और निवेश शुरू कर दिया। बाद में ठगों ने पैसे निकालने के नाम पर 12 प्रतिशत कन्वर्जन चार्ज भी मांगा। शक होने पर उन्होंने साइबर थाने में गुरुवार को केस दर्ज कराया। दो तक की बातचीत पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने पहले इंटरनेट के माध्यम से उनकी बातचीत कथित निधि शर्मा नाम की युवती से हुई। बातचीत केवल वॉट्सऐप कॉल के जरिए हुई और वह युवती से कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले। युवती ने बताया कि वह ऐप के जरिए ग्लोबल स्तर पर सोने और चांदी की मार्केटिंग करती है। उसने निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का झांसा दिया। इस तरह से ट्रांसफर किए पैसे पीड़ित के मुताबिक 12 अगस्त को ऐप पर अकाउंट खोलने के लिए उन्होंने पेटिएम के जरिए 50 हजार रुपये जमा किए। इसके बाद 14 अगस्त को उनके बैंक खाते से बताए गए बैंक के खाते में पांच लाख रुपये आरटीजीएस किए गए। 18 अगस्त को 15 लाख रुपये एक अन्य बैंक खाते में भेजे। इसके बाद युवती ने ज्यादा मुनाफे के लिए 30 लाख रुपये निवेश करने को कहा। पीड़ित ने और रकम भेजने से मना किया तो युवती ने खुद 15 लाख रुपये लगाने की बात कही। 24 अगस्त को पीड़ित ने बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते में 7 लाख रुपये और भेज दिए। युवती ने दावा किया कि उसने भी अपने खाते से 18 लाख रुपये लगाए हैं। दोनों के बीच मुनाफा 50-50 में बांटने की बात कही गई। पैसे निकालने के लिए 30 ट्रांजेक्शन इसके बाद 25 अगस्त को पीड़ित ने ऐप से रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बताया गया कि अभी सिर्फ 15 ट्रांजेक्शन हुए हैं और पैसे निकालने के लिए 30 ट्रांजेक्शन जरूरी हैं। 3 सितंबर को 30 ट्रांजेक्शन पूरे होने के बाद ऐप पर उन्हें करीब 16.22 लाख रुपये का प्रॉफिट दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने पूरी रकम निकालने की कोशिश की तो 12 प्रतिशत कन्वर्जन चार्ज के नाम पर करीब 19 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। इसके बाद संपर्क तोड़ दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User