नोएडा में जूस विक्रेता से मारपीट, VIDEO:गाय को पन्नी समेत रोटी खिलाने से रोकने पर हुआ विवाद

Oct 04, 2026 - 17:29
0
नोएडा में जूस विक्रेता से मारपीट, VIDEO:गाय को पन्नी समेत रोटी खिलाने से रोकने पर हुआ विवाद
नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला में जूस विक्रेता से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जूस विक्रेता का आरोप है कि उसने एक युवक को गाय को पन्नी समेत रोटी खिलाने से रोका था। इसके बाद युवक और उसके साथी ने उसके साथ मारपीट की। घटना में जूस विक्रेता को चोटें आई हैं। घटना शनिवार की बताई जा रही है। इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बोली- कूड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस घटना से जुड़े लोगों की पहचान और विवाद की पूरी वजह की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User