नोएडा में जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई:जेपी की 124वीं जयंती पर जुटे सेनानी, आंदोलन से जुड़े अनुभव साझा किए
नोएडा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती 11 अक्टूबर को एसोसिएशन ऑफ वॉलंटरी एजेंसीज फॉर रूरल डेवलपमेंट के कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम में जेपी सेनानियों ने भाग लेकर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया। संस्थान के सचिव राजीव चटर्जी ने मंच संचालन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (1975) के अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने छात्र आंदोलन से जयप्रकाश नारायण के जुड़ाव से जुड़े संस्मरण साझा किए। पूर्व सांसद एवं एकात्म मानव दर्शन संस्थान के निदेशक डॉ. महेश चंद्र शर्मा ने तत्कालीन राजनीति में मर्यादा और वर्तमान आंदोलनों की तुलनात्मक विवेचना की। जनता दल यूनाइटेड से जुड़े महेश यादव ने जेपी के त्याग और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का उल्लेख किया। कार्यक्रम में पांचजन्य के संपादक हितेश प्रधान अतिथि के रूप में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)