नोएडा में महसूस हुए भूकंप के झटके:घरों से बाहर निकले लोग; नुकसान की सूचना नहीं
शहर में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर तक लोगों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम बताई जा रही है और नोएडा में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग एक-दूसरे से जानकारी लेते नजर आए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी भूकंप महसूस होने की जानकारी साझा की। फिलहाल किसी इमारत या अन्य ढांचे को नुकसान पहुंचने की सूचना सामने नहीं आई है।
नोएडा और दिल्ली-एनसीआर भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं। दिल्ली को भूकंपीय जोन-4 में रखा गया है, जिसे उच्च भूकंपीय जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है।
NCS के अनुसार, 6 अक्टूबर को देश के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में कई भूकंपीय गतिविधियां दर्ज हुई हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की वेबसाइट पर ताजा घटनाओं का रिकॉर्ड जारी किया गया है।
फिलहाल नोएडा में स्थिति सामान्य है। अधिकारियों की ओर से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)