नोएडा में निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा:21 बहनों के भविष्य को तकनीकी शिक्षा से मिलेगी नई उड़ान
नोएडा में दीपावली के अवसर पर 21 बहनों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने की पहल की गई है। इंफोटेक कंप्यूटर एजुकेशन के चेयरमैन रविन्द्र भाटी ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा ज्ञान के साथ रोजगार व आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बहनों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना उनके भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में जरूरी कदम है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाकर उन्हें शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है। रविन्द्र भाटी ने कहा, "ज्ञान का दीप हर घर तक, तकनीकी शिक्षा हर बहन तक" उनका संकल्प है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)