इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में जोरदार धमाका:बाराबंकी में चार्जिंग पर लगी स्कूटी से 3 गाड़ियां जलीं, परिवार बाल-बाल बचा

Oct 08, 2026 - 08:02
0
इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में जोरदार धमाका:बाराबंकी में चार्जिंग पर लगी स्कूटी से 3 गाड़ियां जलीं, परिवार बाल-बाल बचा
बाराबंकी के रोटी गांव में गुरुवार तड़के चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद स्कूटी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पास खड़ी दो कारों तक पहुंच गई। हादसे में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दोनों कारों को भी नुकसान पहुंचा है। धमाके की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि परिवार के लोग गाड़ियों से दूर सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बैटरी में धमाके के बाद भड़की आग ग्रामीणों के मुताबिक स्कूटी घर के पास चार्जिंग पर लगी थी। तड़के अचानक उसकी बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और स्कूटी में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और पास खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।आग इतनी तेज थी कि इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जल गई। पास खड़ी मारुति ओमनी वैन और दूसरी कार के अगले हिस्से में भी आग लग गई। दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली धमाके की आवाज से जागे ग्रामीण धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। परिवार गाड़ियों से दूर सो रहा था, टली जनहानि हादसे के समय परिवार के सदस्य गाड़ियों से दूर सो रहे थे। इसी वजह से आग की चपेट में आने से सभी सुरक्षित बच गए। घटना के बाद परिवार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में धमाके की वजह पता लगाने के लिए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच से ही साफ होगा कि आग किस वजह से लगी और बैटरी में धमाका क्यों हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User