नोएडा में पार्टी कर लौट रहे छात्रों की कार टकराई:एक युवक की मौत, परिजनों ने हत्या आशंका जताई, पुलिस की रही जांच

Oct 06, 2026 - 08:06
0
नोएडा में पार्टी कर लौट रहे छात्रों की कार टकराई:एक युवक की मौत, परिजनों ने हत्या आशंका जताई, पुलिस की रही जांच
गाजियाबाद से दोस्तों संग पार्टी कर लौट रहे तीन दोस्तों की तेज रफ्तार कार रविवार सुबह भंगेल एलिवेटेड रोड पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। परिजनों ने दोनों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए फेज-2 थाने में शिकायत दी। एमबीए का है छात्र हमीरपुर के कारोबारी शशिकांत तिवारी का 22 वर्षीय इकलौता बेटा यश तिवारी ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में एमबीए थर्ड ईयर का छात्र था। वह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-5 स्थित अभिनव लांबा के घर में किराये पर रहता था। यश चल रहा था गाड़ी परिजनों के मुताबिक, यश शनिवार रात दो दोस्तों मेहरान और सैफ के साथ गाजियाबाद फार्म हाउस में किसी परिचित की पार्टी में गया था। वहां से तीनों रविवार सुबह करीब 4:30 बजे वहां से वापस लौट रहे थे। कार को यश चला रहा था। मेहरान बगल में और सैफ पीछे बैठा था। दुर्घटना में नहीं खुले एयरबैग भंगेल एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार का शीशा तोड़ते हुए यश भी डिवाइडर से टकराकर लहूलुहान हो गया। मेहरान और सैफ भी घायल हो गए। साइड से टकराने पर कार के एयरबैग नहीं खुले। यश को भंगेल सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब तक यश दम तोड़ चुका था। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप परिजनों का आरोप है कि यश के साथ कार में सवार दो दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है। वह हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि परिजनों के सवालों के आधार पर जांच हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User