25हजार का इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मारी गोली:मुजफ्फरनगर में 53 बकरियों की लूट का आरोपी था, तमंचा और बाइक मिली
मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। नई मंडी थाना क्षेत्र के सिसौना पुलिया मोड़ के पास पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश शादाब उर्फ कलीम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, शादाब मार्च 2025 में बागोवाली में हुई 53 बकरियों की लूट के मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। देखिए घटना की तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम बागोवाली में 53 बकरियों की लूट में था फरार सीओ नई मंडी राजू साव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शादाब उर्फ कलीम बागोवाली गांव में मार्च 2025 में हुई 53 बकरियों की लूट के मामले में वांछित था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शादाब की गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सूचना पर पुलिस और SOG टीम ने की घेराबंदी पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि इनामी बदमाश शादाब इलाके में मौजूद है। इसके बाद नई मंडी थाना पुलिस और SOG टीम ने सिसौना पुलिया मोड़ के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह बाइक समेत खेत की ओर चला गया। खेत में गिरने के बाद पुलिस पर चलाई गोली पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने के दौरान बाइक सवार खेत में गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए। जिस बाइक से वह मौके पर पहुंचा था, उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल शादाब को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है और लूट के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)