नोएडा में पुलिस-बच्चे का अपहरण करने वालों में एनकाउंटर:3 बदमाशों को गोली लगी, 2 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार; 5 लाख में बेचने की थी डील
ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे का अपहरण करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में 3 बदमाशों के पैर में चोट आई है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, मोटरसाइकिल, तमंचा और 2 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद की है। आरोपी बच्चे को दिल्ली की एक महिला को 5 लाख रुपए में बेचने की तैयारी कर रहे थे। घटना कासना थाना क्षेत्र में हुई। खेलते समय गायब हुआ था बच्चा डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि 13 तारीख को 6 साल का बच्चा खेलते समय गायब हो गया था। परिजनों की शिकायत पर 14 तारीख को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपहरणकर्ता बच्चे को बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद कासना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान अपहरणकर्ताओं से मुठभेड़ हुई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)