हरदोई में सामूहिक विवाह की तैयारी:6 दिसंबर को होगा आयोजन, वर-वधू का साक्षात्कार 22 नवंबर को
हरदोई में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर गांधी भवन में ट्रस्टियों एवं सहयोगियों की बैठक वरिष्ठ ट्रस्टी अविनाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक प्रबंध न्यासी एवं पूर्व जिलाधिकारी ए.के. चतुर्वेदी की जयंती तथा इस वर्ष आयोजित होने वाले निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि 6 दिसंबर को निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए अब तक 35 आवेदन-पत्र प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि वर-वधू का साक्षात्कार 22 नवंबर को होगा। बैठक में प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर अविनाश मिश्र, श्रवण मिश्र राही, श्रवण दीक्षित, अनुराग मिश्र, सुयश वाजपेयी, नीलम आदि लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)