नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली:16 से ज्यादा दर्ज है मुकदमें, यू टर्न लेकर भागने का किया प्रयास
सेक्टर-63 में बुधवार रात को गढ़ी गोल चक्कर के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पहचान शुभम उर्फ शिवम उर्फ शुभम राजपूत (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,.315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी स्वंत्रत सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को सेक्टर-63 थाना पुलिस गढ़ी गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सर्विस रोड की तरफ से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि युवक रुकने के बजाय यू-टर्न लेकर तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाश ने मौके से भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। नोएडा और दिल्ली में दर्ज हैं 16 मुकदमे
पकड़ा गया आरोपी शुभम उर्फ शिवम उर्फ शुभम राजपूत नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के आश्रम गेट का रहने वाला है। उसके खिलाफ नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग थानों में चोरी, चोरी का सामान रखने, अवैध हथियार रखने और एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 16 मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ सेक्टर-63 और फेस-3 थानों के अलावा दिल्ली कैंट, पालम, द्वारका, साउथ कैंपस, तिलक नगर और पश्चिम विहार थानों में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)