मंत्री अनिल राजभर बोले- पंचायत चुनाव कराने में एतराज नहीं:यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा- अब तक क्या डर था; यह लोकतंत्र की जीत

Oct 15, 2026 - 09:17
0
मंत्री अनिल राजभर बोले- पंचायत चुनाव कराने में एतराज नहीं:यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा- अब तक क्या डर था; यह लोकतंत्र की जीत
यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्री अनिल राजभर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के आदेश पर कहा- सरकार को चुनाव कराने में कोई एतराज नहीं है। चुनाव कराने का काम चुनाव आयोग का है। चुनाव आयोग जब फैसला करेगा, सरकार उनका सहयोग करने के लिए तैयार है। इसमें सरकार को कोई दिक्कत नहीं है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा- मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं। यह लोकतंत्र की जीत है। हमारी पंचायत हमारे संविधान का अंतिम पायदान है, समाज की रीढ़ है और अगर इसी को कमजोर कर दिया जाएगा, तो कैसे काम चलेगा। उन्होंने कहा- पंचायत का अस्तित्व समाप्त करने का जो प्रयास किया गया, मैं मानती हूं कि इससे दुखद कुछ और नहीं हो सकता था। सरकार को चुनाव कराने में क्या डर था? नियमित समय में चुनाव होता और पंचायत के जो पद हैं वो काम करते, तो बेहतर विकास होता। उम्मीद है कि सरकार 3 महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User