नोएडा में स्कॉर्पियो ने तीन साल के बच्चे को कुचला:कार जब्त, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
नोएडा के सेक्टर-49 में सोमवार सुबह एक स्कॉर्पियो ने तीन साल के बच्चे अनिकेत को कुचल दिया। घायल अनिकेत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अमित कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के सामने झुग्गी में रहते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनका बेटा अनिकेत अपनी मां और दादी के साथ हनुमान मंदिर के पास था। तभी एक सफेद स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। चालक ने भागने की कोशिश की, पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है और चालक सोरखा निवासी शौर्य को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। परिजनों ने अभी तक थाने में शिकायत नहीं की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)