मऊ में रामलीला का मंचन:लक्ष्मण परशुराम संवाद बना रोमांचक, धनुष भंग होते ही गूंजे जयकारे

Oct 19, 2026 - 18:49
0
मऊ में रामलीला का मंचन:लक्ष्मण परशुराम संवाद बना रोमांचक, धनुष भंग होते ही गूंजे जयकारे
मऊ में करहां क्षेत्र में श्रीरामलीला समिति सौसरवां-कमालुद्दीनपुर के तत्वावधान में रविवार रात आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के शिवधनुष भंग करते ही जनकपुर के राजदरबार में उल्लास छा गया। वहीं, परशुराम के क्रोधपूर्ण संवादों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। लक्ष्मण की भूमिका पहली बार निभा रहे आदर्श पांडेय ने अपने जोशीले संवादों और अभिनय से दर्शकों की सराहना हासिल की। वहीं, अनुभवी कलाकार अशोक पांडेय ने परशुराम के क्रोध, तेज और ओज को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। दोनों कलाकारों के बीच तीखे संवादों ने मंचन को रोमांचक बना दिया। तालियों और जय श्रीराम के उद्घोष से रामलीला परिसर देर रात तक गूंजता रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User