नोएडा सिग्नेचर ब्रिज के नीचे बनना है अंडरपास:सात दिन में IIT से आ जाएगी DPR, 80 करोड़ बजट , 18 महीने में होगा पूरा

Oct 13, 2026 - 15:45
0
नोएडा सिग्नेचर ब्रिज के नीचे बनना है अंडरपास:सात दिन में IIT से आ जाएगी DPR, 80 करोड़ बजट , 18 महीने में होगा पूरा
नोएडा एफएनजी और पर्थला पर लगने वाला जाम समाप्त होगा। इसके लिए सिग्नेचर ब्रिज के नीचे प्रस्तावित अंडरपास का डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट आगामी सप्ताह प्राधिकरण को मिल जाएगी। इस रिपोर्ट को बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। अप्रूवल के साथ टेंडर जारी किया जाएगा। यहां रोजाना जाम लगता है। इस अंडरपास को 80 करोड़ रुपए की लागत से छह लेन का बनाया जाएगा। इसका डिजाइन प्राधिकरण जारी कर चुका है। इसे दिल्ली आईआईटी से जांच कराया जा रहा है। ये प्रक्रिया पूरी होने पर अंडरपास की एक्चुअल लागत की जानकारी मिलेगी। इसके बाद स्वाइल टेस्टिंग और अन्य नाम के नाम होंगे। नोएडा का प्रमुख जंक्शन पर्थला चौक एफएनजी कॉरिडोर और विकास मार्ग का प्रमुख जंक्शन है। यहां से गाजियाबाद, एनएच-9, मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के लिए यातायात जुड़ता है। भविष्य में फरीदाबाद की ओर जाने वाले रास्ते से भी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। ऐसे में यहां दिनभर वाहनों का दबाव रहता है और सुबह-शाम व्यस्त समय में जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। 710 मीटर लंबा है अंडरपास प्रस्तावित अंडरपास की कुल लंबाई करीब 710 मीटर होगी। यह छह लेन का होगा, जिसमें दोनों दिशाओं में तीन-तीन लेन रखी जाएंगी। इसमें 110 मीटर लंबा आरसीसी बॉक्स, 20 मीटर का खुला हिस्सा और दोनों तरफ 280-280 मीटर लंबे पहुंच मार्ग बनाए जाएंगे। बारिश के दौरान जलभराव से बचाने के लिए दो संप और पंपिंग व्यवस्था भी की जाएगी। 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य परियोजना की अनुमानित लागत करीब 80 करोड़ रुपए है। निर्माण पूरा करने के लिए 18 महीने का समय प्रस्तावित किया गया है। अंडरपास के निर्माण में डायफ्राम वॉल तकनीक और मौके पर आरसीसी निर्माण का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे खुदाई के दौरान आसपास की जमीन और मौजूदा ढांचे की स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी। इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा अंडरपास बनने से एफएनजी कॉरिडोर पर वाहनों का आवागमन बेहतर होने की उम्मीद है। पर्थला चौक पर जाम और वाहनों के रुकने की समस्या कम होगी। इसका फायदा सेक्टर-66, 71, 121, 122, किसान चौक, छिजारसी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ यात्रा समय कम होने और सड़क सुरक्षा में सुधार की भी उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User