पूर्व भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई:एक सिपाही की मौत, दूसरा गंभीर घायल; कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा

Oct 13, 2026 - 15:45
0
पूर्व भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई:एक सिपाही की मौत, दूसरा गंभीर घायल; कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 145 के पास भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की सुरक्षा में चल रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सिपाही अभिषेक त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सिपाही समेत ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे की टीम मौके पर पहुंच गई। इटावा से कन्नौज जा रहे थे पूर्व सांसद बताया गया कि पूर्व सांसद सुब्रत पाठक इटावा से कन्नौज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी सुरक्षा में चल रही स्कॉर्पियो किलोमीटर संख्या 145 के कट के पास अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सिपाही और चालक को अस्पताल भेजा सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भागमल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य के तहत घायल सिपाही और वाहन चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की। हादसे में सिपाही अभिषेक त्रिपाठी की मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User