नरेंद्र बहादुर सिंह बने जौनपुर सीडीओ:ध्रुव खड़िया मऊ भेजे गए; 15 IAS, 23 PCS अफसरों का ट्रांसफर
योगी सरकार ने शनिवार को 15 IAS और 23 PCS अफसरों के ट्रांसफर किए। इस फेरबदल में जौनपुर को नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मिला। लखीमपुर खीरी में तैनात एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह अब जौनपुर के सीडीओ होंगे। वह 2011 बैच के पीसीएस अधिकारी, देवरिया निवासी हैं। उन्हें प्रशासनिक क्षेत्र का काफी अनुभव है, जिसमें एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के पद शामिल हैं। जौनपुर के मौजूदा सीडीओ ध्रुव खाडिया को मऊ का सीडीओ बनाया गया है। मऊ के सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। अन्य तबादलों में, पीसीडीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रकाश बिंदु चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव बने। डॉ. उज्ज्वल कुमार यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर से विशेष सचिव-निदेशक, भूतत्व और खनिकर्म बनाए गए। जे. रीभा को यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)