नर्सिंग अलाउंस की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन:समान काम-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

Oct 14, 2026 - 15:24
0
नर्सिंग अलाउंस की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन:समान काम-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
कन्नौज में मांगें पूरी न होने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के डॉक्टरों और एएनएम ने बुधवार दोपहर सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन 3 से 4 घंटे तक चला। इस दौरान सीएचसी-पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की बात सामने आई। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग उठाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। डॉक्टरों के बराबर काम, वेतन कम एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. पंकज वर्मा ने कहा कि कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनसे नियमित डॉक्टरों के बराबर काम लिया जाता है, लेकिन वेतन काफी कम दिया जाता है। ऐसे में समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप डॉ. नीरज यादव ने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए जिले के स्वास्थ्य अधिकारी एनएचएम कर्मचारियों पर दबाव बना रहे हैं, ताकि कर्मचारी एकजुट न रह सकें। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी कर्मचारी को परेशान किया गया या उसका वेतन काटा गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बुधवार दोपहर एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. पंकज वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी बिनोद दीक्षित अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय के गेट पर ही धरने पर बैठकर कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन में डॉ. नीरज यादव, पवन श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, हर्षदर्शन, अमरदीप शर्मा, ऋतुराज शुक्ला, पवन मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, जबर सिंह, कविता कटियार, श्रृष्टि, भारती आर्या, अर्चना वर्मा, शहरीन, अखिलेश कुमार, अनुज, अनिल कुमार, पिंकी देवी, शालिनी वर्मा, अर्चना कनौजिया, सरिता शर्मा, कल्पना देवी, रेखा कटियार, रानी देवी, निर्मला देवी और मनीषा पाल समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User