NSUI और AISA का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई का विरोध

Oct 16, 2026 - 18:40
0
NSUI और AISA का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई का विरोध
NSUI और AISA के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विभिन्न लोकतांत्रिक मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कथित कार्रवाई और अंकिता भंडारी के माता-पिता की गिरफ्तारी का विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी पारदर्शिता और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। छात्र संगठनों ने अंकिता भंडारी के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और उनके परिवार के साथ संवेदनशील व्यवहार की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा। समापन की घोषणा मुरारी कुमार यादव ने की। प्रदर्शन में प्रिय दर्शन मीणा, अमन, आशुतोष, अभिषेक, आन्या, हर्षिता समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User