NSUI का वोट चोरी के आरोपों पर थाली-चम्मच बजाकर प्रदर्शन:प्रभु पार्क के पास पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर रोका , ड्रोन से निगरानी

Oct 10, 2026 - 19:16
0
NSUI का वोट चोरी के आरोपों पर थाली-चम्मच बजाकर प्रदर्शन:प्रभु पार्क के पास पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर रोका , ड्रोन से निगरानी
कासगंज में शनिवार शाम NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया। शाम करीब छह बजे बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कार्यकर्ता माल गोदाम चौराहे पर जमा हुए। कार्यकर्ता थाली-चम्मच बजाते और नारेबाजी करते हुए माल गोदाम चौराहे से प्रभु पार्क होते हुए नदरई गेट की तरफ बढ़े। पुलिस को खबर मिलते ही वह प्रभु पार्क के सामने पहुंची और प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कानून-व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें आगे जाने से रोका गया। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, पर पुलिस उन्हें रोकने में लगी रही। हालात देख अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने ड्रोन से भी इलाके की निगरानी की। NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों की जांच की मांग करते हुए विरोध जताया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User