जलालपुर में एक्सपायरी कैम्पा की 10 गाड़ियां पकड़ीं:खाद्य विभाग ने नमूना सील किया, डीएम ने जांच के आदेश दिए

Oct 10, 2026 - 19:16
0
जलालपुर में एक्सपायरी कैम्पा की 10 गाड़ियां पकड़ीं:खाद्य विभाग ने नमूना सील किया, डीएम ने जांच के आदेश दिए
जौनपुर के जलालपुर थानाक्षेत्र के महरेव पुरेव गांव में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक्सपायरी कैम्पा पेय पदार्थ से लदी दस गाड़ियां मिलीं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम शाम 4 बजे मौके पर पहुंची। टीम ने पेय पदार्थ का नमूना लेकर उसे सील कर दिया। जलालपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह भी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के घनश्याम ट्रेडर्स ने एक्सपायरी पेय पदार्थों को स्क्रैप करने के लिए नीलमणि शर्मा को दिया था। हालांकि, इस संबंध में जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि मामले की जांच खाद्य विभाग से कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच से ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User