नुक्कड़ नाटक से दिया मतदान जागरूकता का संदेश:बरेली में विद्यार्थियों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए नीरेन्द्र सिंह, किया सम्मानित
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लों के समर्थन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरेन्द्र सिंह राठौर ने गुरुवार को नवाबगंज में जनसंपर्क किया। उन्होंने श्री लालता प्रसाद इंटर कॉलेज और जीएलएस कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नीरेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षक समाज के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए डॉ. हरी सिंह ढिल्लों को समर्थन देना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान श्री लालता प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदान और जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर नीरेन्द्र सिंह राठौर ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)