गड्ढे में ऑटो घुसते ही युवक की जुबान गई:लखनऊ में बाढ़ का पानी मुसीबत बनता जा रहा, रास्ते के गड्ढे नहीं दिख रहे
लखनऊ में बाढ़ पानी अब मुसीबत बनता जा रहा है। फैजुल्लागंज में सड़कों पर लोगों की गर्दन तक पानी पहुंच गया है। जिस 60 फिटा रोड पर गाड़ियां फर्राटे भरती थीं, वहां आज नाव चल रही हैं। गोमतीनगर विस्तार इलाके में इकाना स्टेडियम तक पानी पहुंच गया है। पलासियो मॉल के सामने भी पानी करीब डेढ़ से 2 फीट तक भर गया, जिससे सड़क के गड्ढे या कोई पत्थर पड़ा हो तो वह दिखाई नहीं दे रहा है। इससे हादसे हो रहे हैं। बुधवार रात 8 बजे एक ऑटो का अगला पहिया गड्ढे में गया। ऐसा होते ही पीछे बैठा युवक बेहोश हो गया। उसकी जुबान चली गई। पहले 3 तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए पूरा मामला- भास्कर रिपोर्टर बुधवार रात फीनिक्स पलासियो मॉल पर बाढ़ के हालात दिखाने के लिए ग्राउंड जीरो पर थे। मॉल पूरा टापू बना हुआ है। सड़क से वाहन बहुत धीमे गुजर रहे थे, तभी रिपोर्टर के सामने एक ऑटो आगे की तरफ तेजी से झुक गया। उसका पहिया किसी गड्ढे में चला गया था। उसमें 3 सवारियां बैठी थीं- पति-पत्नी और एक युवती। ऑटो जैसे ही झुका कि उसमें बैठे युवक की गर्दन ड्राइवर के पीछे के रॉड पर टकरा गई। यह झटका लगते ही उसमें बैठी महिला रोने लगी। उसके पति की आवाज जा चुकी थी। वह उसे बुलाने की कोशिश कर रही थी। पति बैठे-बैठे बेहोश भी हो चुका था। पत्नी चिल्लाने लगी; बोली- भैया, कोई अस्पताल पहुंचा दो ऑटो में बैठी महिला कांति अपने पति राजकुमार की हालत देखकर बिल्कुल बदहवास गई। रोने और चिल्लाने लगी। काफी देर तक राजकुमार के मुंह पर पानी डाला गया तब वह होश में आए। होश में आने के बाद भी बोल नहीं पा रहे थे। उसके बाद गढ्ढे में फंसे ऑटो रिक्शा को छोड़कर दूसरे ऑटो से 45 मिनट बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। कांति ने बताया कि गोमतीनगर में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। वहीं से लौट रहे थे। 12 घंटे तक आवाज नहीं आई, गर्दन में तेज दर्द राजकुमार को एक व्यक्ति लेने आए। उन्होंने राजकुमार को अस्पताल पहुंचाया। भास्कर रिपोर्टर ने उस व्यक्ति का फोन नंबर लिया था। उससे गुरुवार सुबह 10 बजे राजकुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उस व्यक्ति ने बताया कि 12 घंटे तक राजकुमार को आवाज नहीं आई थी। सुबह 8 बजे के बाद कुछ बोल पा रहे थे, लेकिन आवाज फंसकर आ रही थी। उनकी गर्दन में अब भी तेज दर्द है। ‘मैच तक कैसे रुका था पानी’ फीनिक्स पलासियो के बाहर मौजूद सरबजीत ने कहा कि यहां पानी भरना बहुत चिंताजनक है। जब तक मैच होने वाला था, तब तक यहां पानी नहीं भरा। मैच खत्म होने के बाद अचानक इतना पानी कहां से आ गया। यह देखकर हम लोग भी परेशान हैं। आखिर अभी तक पानी रुका हुआ था तो अब क्यों भर रहा है। गोमती नदी से यह सब पानी आ रहा है इसलिए हम चाहते हैं कि इसे रोका जाए। सरकार सहयोग करें। पानी की वजह से परेशानी तो हो रही है। एक ऑन्ट का मोबाइल गिर गया। गाड़ी पलट गई। बहुत दिक्कत है। अब तो घर डूबने का खतरा मंडराने लगा है लकी चौधरी ने बताया कि हमने पहली बार लखनऊ में फीनिक्स पलासियो के पास इतना पानी देखा है। यह पानी देखकर बहुत डर लग रहा है। हमारा घर भी फीनिक्स मॉल के पास में ही है। हम लोग बहुत डर रहे हैं। अगर समय रहते पानी नहीं रोका गया तो घर डूबने का खतरा हो सकता है। हम चाहते हैं कि तत्काल इस पानी को रोका जाए। फैजुल्लागंज में पानी गर्दन तक भर आया प्रशासन का दावा है कि सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके फैजुल्लागंज में 40 से ज्यादा नाव चल रही हैं, लेकिन हालात ऐसे हैं कि 40 हजार से ज्यादा परिवारों की मदद के लिए ये नाव बेहद कम हैं। लोग अब जुगाड़ की नाव बनाकर बुजुर्ग और बीमार मां-बाप को ढो रहे हैं। गुरुवार को यहां की सड़कों पर सामान्य ऊंचाई वाले व्यक्ति की गर्दन तक पानी पहुंच गया। अंत में फैजुल्लागंज की 2 तस्वीरें- -------------------------------------------- लखनऊ में बाढ़ से जुड़ीं खबरें पढ़िए- इकाना स्टेडियम के बाहर लगाए 26 पंपिंग सेट, लखनऊ में बाढ़ से IIIT बंद हुआ लखनऊ में बाढ़ से हालात बिगड़े, पलासियो मॉल टापू बना लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, खाने का सामान बांटा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)