नवाब सिंह केस में बयान बदलवाने के आरोप पर बहस:पूरे दिन चली जिरह, 13 अक्टूबर को फिर होगी सुनवाई

Oct 06, 2026 - 18:29
0
नवाब सिंह केस में बयान बदलवाने के आरोप पर बहस:पूरे दिन चली जिरह, 13 अक्टूबर को फिर होगी सुनवाई
कन्नौज में मंगलवार को पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव के मामले में POCSO कोर्ट में सुनवाई हुई। पीड़िता के बयान बदलवाने के मामले में पूरे दिन बहस चली। आरोपी पक्ष की ओर से बहस पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने अब 13 अक्टूबर को फिर सुनवाई की तारीख तय की है। पैसे देकर बयान बदलवाने का आरोप शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने बताया कि पैसे देकर पीड़िता के बयान बदलवाने के मामले में मंगलवार को कोर्ट में बहस हुई। आरोपी पक्ष को अपनी पूरी बात रखने का अवसर दिया जा रहा है। उनकी बहस पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने सुनवाई के दौरान बदले थे बयान दरअसल, नाबालिग से रेप के मामले में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अपने बयान बदल दिए थे। पुलिस ने इसकी जांच की। इसके बाद कुछ साक्ष्य कोर्ट में पेश किए गए। जांच में पीड़िता के बयान बदलवाने के लिए पैसे दिए जाने की बात सामने आने का दावा किया गया है। इसी मामले में मंगलवार को बहस हुई, जो अधूरी रह गई। 11 अगस्त 2024 से जेल में हैं नवाब सिंह नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने नवाब सिंह यादव को 11 अगस्त 2024 की रात करीब 12:30 बजे चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय से गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह करीब सात महीने कन्नौज जिला जेल में रहे। 22 मार्च 2025 को उन्हें बांदा जेल शिफ्ट किया गया। तब से वह बांदा जेल में बंद हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User