नवाबगंज के रिंकू ने टीजीटी परीक्षा में सफलता:गणित शिक्षक पद पर हुआ चयन, 236वीं रैंक हासिल कर परिवार खुश

Oct 04, 2026 - 19:25
0
नवाबगंज के रिंकू ने टीजीटी परीक्षा में सफलता:गणित शिक्षक पद पर हुआ चयन, 236वीं रैंक हासिल कर परिवार खुश
बरेली में नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला कहारान निवासी रिंकू ने टीजीटी परीक्षा में 236वीं रैंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। रिंकू का चयन गणित विषय के अध्यापक के पद पर हुआ है। वह भोजीपुरा तहसील क्षेत्र के धौरा टांडा स्थित पटेल इंटर कॉलेज में अध्यापन कार्य करेंगे। रिंकू ने प्राथमिक शिक्षा पब्लिक मोंटेसरी स्कूल, मोहल्ला कहारान से प्राप्त की। इसके बाद श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, नवाबगंज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने आदर्श महाविद्यालय, हरदुआ से बीएससी की शिक्षा ग्रहण की। गणित उनका प्रिय विषय रहा है। रिंकू ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उनकी माता ने भी उनका सहयोग किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन से अपनी पढ़ाई जारी रखी। टीजीटी परीक्षा में सफलता मिलने पर परिवार और परिचितों ने उन्हें बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User