नवादा चौहान में रामलीला शुरू:विधायक ने फीता काटकर किया रामलीला मंचन का शुभारंभ

Oct 14, 2026 - 08:15
0
नवादा चौहान में रामलीला शुरू:विधायक ने फीता काटकर किया रामलीला मंचन का शुभारंभ
बिजनौर के नहटौर विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम नवादा चौहान में मंगलवार रात श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ओमकुमार ने अपनी पत्नी शोभा रानी के साथ फीता काटकर मंचन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ओमकुमार ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देता है। प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों को अपनाते हुए सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ समाज में संस्कार, आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने लोगों से प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User