सुबह से धूप-6 किमी की रफ्तार से चल रही हवा:आगरा में 19 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम, बारिश के आसार नहीं
आगरा में बुधवार सुबह से हल्की धूप निकल रही है। करीब 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। सुबह गर्मी का अहसास नहीं रहा। तड़के हल्की सर्दी भी महसूस हुई।
दिन में कुछ समय लिए बादल छाये रह सकते हैं। इस बीच हवाएं भी चलेंगी। बूंदाबांदी या बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आगरा में सूखे की स्थिति
लखनऊ में 15वें दिन भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। आवासीय क्षेत्रों में इतना पानी भर गया है कि वहां नाव तक चलानी पड़ रही हैं। गोंडा के भी 8 गांवों में पानी घुस आया है और सीतापुर के भी 20 गांव जलमग्न हो गए हैं। इसके उलट आगरा में मानसून खत्म होने के बाद भी सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। मानसून के दौरान कम बारिश के बाद सितंबर में भी आगरा में बारिश नहीं हुई। 1 से 13 सितंबर के बीच सामान्य बारिश से 100% की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में 11.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन आगरा में बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। मानसून में सामान्य से सिर्फ 1% कम बारिश आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले पूरे मानसून सीजन में सामान्य से करीब 1% कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून में सामान्य बारिश 530.3 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि आगरा में 527.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। यानी सामान्य से 3.1 मिमी कम बारिश हुई। हालांकि, बारिश कुछ ही दिनों में झमाझम हुई, जबकि मानसून के बाकी दिनों में बारिश सामान्य से कम रही।
मौसम में लगातार बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ रहा है। पिछले 5 दिनों से चल रही हवा की वजह से दिन और रात दोनों तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सोमवार के 34.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान सोमवार के 21.5 डिग्री सेल्सियस के गिरकर मंगलवार को 21.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिए 15 अक्टूबर: मौसम साफ रहेगा, दिनभर हवाएं चलेंगी
16 अक्टूबर: मौसम साफ रहेगा, कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं
17 अक्टूबर: मौसम साफ होने की संभावना अधिकतम तापमान: करीब 34°C
न्यूनतम तापमान: करीब 23°C
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)