नवमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:देवरही मंदिर में सुबह 4 बजे से लगी लाइन, हवन-पूजन और कन्या भोज का आयोजन

Oct 19, 2026 - 12:52
0
नवमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:देवरही मंदिर में सुबह 4 बजे से लगी लाइन, हवन-पूजन और कन्या भोज का आयोजन
देवरिया में शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर से ग्रामीण इलाकों तक सुबह से ही भक्त माता रानी के दर्शन-पूजन को पहुंचे। परिसर दिनभर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजते रहे। शहर के प्रमुख देवरही मंदिर में सुबह चार बजे से ही दर्शन के लिए कतारें लग गईं। राघवनगर दुर्गा मंदिर, रामगुलाम टोला काली मंदिर, देवरिया खास काली मंदिर और लाहिलपार दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की आवाजाही रही। ग्रामीण क्षेत्रों में तरकुलहा देवी मंदिर, रमन छपरा दुर्गा मंदिर, अहिलवार दुर्गा मंदिर और नगरवा धूस मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कई स्थानों पर हवन-पूजन, कन्या भोज हुए। मंदिर फूलों-झालरों से सजे थे। नवरात्र पर कई जगहों पर मेले भी लगे। खिलौनों और खानपान की दुकानों पर भीड़ दिखी। सुरक्षा के लिए प्रशासन-पुलिस ने इंतजाम किए थे। प्रमुख जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User