प्रयागराज में सड़कों, पार्कों में शराब पीने वालों को खदेड़ा:फुटपाथ पर छलका रहे थे जाम, पुलिस ने दौड़ाया तो बोतल गिलास लेकर भागे
प्रयागराज में सड़कों, पार्कों, फुटपाथों और दुकानों के सामने जाम टकराने वालों के खिलाफ फिर से अभियान शुरू हो गया है। नवरात्रि पर भी सड़क पर शराब पीने, हो हल्ला करने की शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू की। रविवार देर रात कई इलाकों में अभियान चलाया गया। सड़कों पर शराब पी रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा तो कुद देर के लिए हंगामा मच गया। हाथों में बोतल, गिलास और नमकीन लेकर युवाओं की टोली इधर उधर भागने लगी। दहशरा में यह सिलिसला बढ़ जाता है। ऐसे में पुलिस के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में शराबियों की टोली बंगलों के सामने ही बैठकर शराब पीने लग रही है। कारों को खड़ी कर शराब पीना फिर बोतलों को तोड़ना आम हो चला है। सिविल लाइंस पुलिस ने रविवार की देर रात तक ऐसे शराबियों को पकड़ा। साथ ही मेडिकल कालेज चौराहा, लोकसेवा आयोग के पास, एग्लिन रोड, एजी आफिस रोड, साईं मंदिर क करीब, हाईकोर्ट के आसपास छापेमारी कर शराब पी रहे लोगों को पकड़ा गया। सिविल लाइंस थाने में ही करीब 40 लोगों का चालान हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)