नवमी पर साधना संकल्प की पूर्णाहुति:गायत्री शक्तिपीठ में नवमी पर पूर्णाहुति, दिसंबर में होगा राष्ट्र जागरण महायज्ञ
बलरामपुर में पचपेड़वा के गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में शारदीय नवरात्र के दौरान चल रहे जप-अनुष्ठान और साधना संकल्प की पूर्णाहुति नवमी को समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। गायत्री परिवार की ओर से मानव में देवत्व का उदय, पृथ्वी पर स्वर्गिक वातावरण का निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय जीवन मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 23 से 27 दिसंबर 2026 तक राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ बौद्धिक वर्ग, पत्रकार-किसान सम्मेलन और गर्भवती माताओं के लिए ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, संस्कार निर्माण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। गायत्री परिवार इन कार्यक्रमों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)