कन्नौज में धूमधाम से निकली रामबारात, जयकारों से गूंजा शहर:देवी-देवताओं की झांकियों ने मोहा मन, मंत्री असीम अरुण ने पत्नी संग उतारी आरती

Oct 18, 2026 - 09:02
0
कन्नौज में धूमधाम से निकली रामबारात, जयकारों से गूंजा शहर:देवी-देवताओं की झांकियों ने मोहा मन, मंत्री असीम अरुण ने पत्नी संग उतारी आरती
कन्नौज शहर में शनिवार देर रात भव्य राम बारात निकाली गई। इसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, गणेश, शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण समेत देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बैंड-बाजों और डीजे की धुनों पर युवा जमकर थिरके। राम बारात शहर की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। राम बारात देखने के लिए शहर की सड़कों के किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने जगह-जगह खड़े होकर झांकियों के दर्शन किए। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग राम बारात देखने पहुंचे। आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात के आगे बढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी सड़कों पर जुटी रही। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अपनी पत्नी ज्योत्सना के साथ ग्वाल मैदान में राम बारात देखी। इस दौरान उन्होंने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप वाली झांकी की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। यहां भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक भी समर्थकों के साथ डटे रहे और देर रात तक उन्होंने राम बारात देखी। आज फिर निकलेगी राम बारात राम बारात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थल के आसपास तैनात रहे। राम बारात के चलते देर रात तक शहर की सड़कों पर चहल-पहल बनी रही और श्रद्धालु झांकियों के दर्शन करते नजर आए। शहर के ग्वाल मैदान और एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में दो जगह रामलीला होती है। सप्तमी के दिन ग्वाल मैदान से राम बारात निकाली जाती, जबकि अष्टमी के दिन एसबीएस कॉलेज ग्राउंड से शहर में राम बारात निकाली जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User