नवमी श्राद्ध पर सेवा:आशियाना में नवमी श्राद्ध पर बांटा निःशुल्क भोजन
लखनऊ में पितृपक्ष की नवमी तिथि (नवमी श्राद्ध) पर पितरों की स्मृति और उनके आशीर्वाद की कामना के साथ सेवा कार्य किया गया। बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई की ओर से आशियाना में जरूरतमंदों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। आयोजन में बच्चों, बुजुर्गों, श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया कि पदाधिकारियों और सेवा सहयोगियों ने श्रद्धा के साथ भोजन वितरण में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ उनके बीच सम्मान और मानवीय संवेदना का भाव मजबूत करना है। संस्था का कहना है कि पितरों की सच्ची स्मृति केवल कर्मकांड तक सीमित नहीं है। जरूरतमंदों के जीवन में संवेदना, सहयोग और सेवा पहुंचाना भी पितरों के प्रति श्रद्धांजलि का सार्थक माध्यम है। इस दौरान सेवा कार्य में सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)