सीतापुर में बुलेट बाइक की टक्कर से युवक की मौत:हादसे के बाद बाइक सवार युवक फरार, तलाश जारी
सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार तीन युवक बुलेट को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर फरार बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचमपुरवा निवासी अजय कुमार (35) पुत्र संतोष कुमार रविवार दोपहर अपनी ससुराल गौरियाझाल गए थे। सोमवार सुबह वह वापस अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि सुभाष जब वह मूसेपुर के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बुलेट बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही अजय कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार तीनों युवक मौके पर रुके, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले बुलेट बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल अजय कुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और अजय का शव देखकर बिलख पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर मिली बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर उसके नंबर और अन्य विवरणों के आधार पर बाइक सवारों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)