नवरात्र के चौथे दिन गोपीगंज-ज्ञानपुर मंदिरों में उमड़ी भीड़:मां कुष्मांडा की पूजा की, श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर मन्नत मांगी
नवरात्रि के चौथे दिन बुधवार को गोपीगंज और ज्ञानपुर के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां कुष्मांडा की पूजा की। सुबह 5 बजे मंगला आरती के बाद कपाट खुलते ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगीं। मंदिरों में काफी भीड़ दिखी। ग्रामीण महिलाओं ने चौरा माता और शीतला माता मंदिरों में भी पूजा की। जिले भर के पंडालों में भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं की सुबह-शाम आरती हो रही है। भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। आज सुबह पंडालों में भी मां कुष्मांडा के रूप में मां दुर्गा की पूजा की गई। गोपीगंज के प्राचीन दुर्गा मंदिर में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा की। ज्ञानपुर के घोपईला दुर्गा मंदिर में भी सुबह से ही भक्त कतार में खड़े होकर मां के दर्शन कर रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)