फर्रुखाबाद में तालाब में डूबने से युवक की मौत:शौच के लिए गया था, घर ना लौटने पर परिवार ने खोज शुरू की
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में एक 32 साल के युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक मंगलवार देर शाम शौच के लिए तालाब किनारे गया था। बुधवार सुबह उसका शव तालाब में तैरता हुआ मिला। गांव कुबेरपुर निवासी आरूण (32) पुत्र शब्बीर मंगलवार शाम शौच के लिए तालाब के पास गया था। तालाब में बाढ़ का पानी भरा था। पैर फिसलने से आरूण गहरे पानी में गिरकर डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोज शुरू की, लेकिन रात तक आरूण का कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह तालाब में उसका शव दिखाई दिया। आरूण चार भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसकी मौत से मां रेशमी और परिवार के बाकी सदस्यों का बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)