नवरात्र के लिए मिट्टी लेने गई महिला की मौत:फर्रुखाबाद में गड्ढे में उतरते ही ऊपर से ढह गई मिट्टी, ग्रामीणों ने फावड़े से हटाकर निकाला
फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के देवरान गढ़िया गांव में रविवार सुबह करीब 7 बजे मिट्टी ढहने से 50 वर्षीय किरन की मौत हो गई। वह नवरात्र के लिए गांव से थोड़ी दूर अपनी पड़ोस की एक महिला के साथ मिट्टी लेने गई थीं। किरन का मकान भी मिट्टी का ही बताया गया है। बताया गया कि साथ गई पड़ोस की महिला ने पहले अपना तसला मिट्टी से भर लिया। इसके बाद किरन गड्ढे में उतरकर मिट्टी निकालने लगीं। इसी दौरान ऊपर से मिट्टी की धांय गिर गई और किरन उसके नीचे दब गईं। ग्रामीणों ने फावड़े से मिट्टी हटाकर निकाला किरन के दबते ही साथ गई महिला ने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर पास में काम कर रहे पप्पू और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने फावड़े की मदद से मिट्टी हटाई और किरन को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किरन को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी गई है। खेती-बाड़ी से परिवार चलाते हैं पति किरन के पति रमेश खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनके दो बेटे संदीप और सचिन तथा दो बेटियां संध्या और बुलबुल हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)