‘जगत धर्म चक्रवर्ती' पुस्तक का कवर विमोचन:राजीव कुमार ने लिखी, संत सौरभ के जीवन पर आधारित
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के अंतर्गत बेतिया निवासी साहित्यकार राजीव कुमार की नई पुस्तक ‘जगत धर्म चक्रवर्ती : संत सौरभ’ के कवर का विमोचन किया गया। यह पुस्तक 32 दिनों में 32 अंतरराष्ट्रीय पुस्तकों के कवर लॉन्च करने के ऐतिहासिक विश्व कीर्तिमान अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अनूठे अभियान के तहत संत सौरभ जी महाराज के आध्यात्मिक और प्रेरणादायक विचारों को दुनिया की विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों में प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि उनके संदेशों की पहुंच वैश्विक स्तर तक हो सके। इस पुस्तक में विशेष रूप से मानवीय मूल्यों, समाज में आपसी सहयोग और सह-अस्तित्व की महत्ता को गहराई से रेखांकित किया गया है। पुस्तक के लेखक राजीव कुमार मूल रूप से बेतिया के निवासी हैं। वे क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि और व्यंग्यकार के रूप में जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में समाज और मानवीय संवेदनाओं का स्पष्ट चित्रण देखने को मिलता है। लेखक राजीव कुमार की इस गौरवमयी पुस्तक का प्रकाशन 'गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन' और 'दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर' द्वारा किया गया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड पहल का हिस्सा बनने पर साहित्य जगत से जुड़े तमाम लोगों ने लेखक को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)