नवरात्र के पहले दिन देवीमंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:मंगला दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे मंदिर परिसर
फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मां के मंगला दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मां कैला देवी और मां वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ के बीच धक्का-मुक्की के बावजूद श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए आतुर नजर आए। मंदिरों में सुबह से ही घंटे-घड़ियाल की गूंज और माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे। पूरा मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा। नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे दर्शन के दौरान व्यवस्था बनाए रखी जा सके। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)