नवरात्र मेले को लेकर भदोही में भारी वाहनों का रूट-डायवर्जन:विंध्याचल धाम मेले के कारण 10 से 21 अक्टूबर तक प्रतिबंध, दूसरे मार्गों से गुजरना होगा

Oct 09, 2026 - 08:52
0
नवरात्र मेले को लेकर भदोही में भारी वाहनों का रूट-डायवर्जन:विंध्याचल धाम मेले के कारण 10 से 21 अक्टूबर तक प्रतिबंध, दूसरे मार्गों से गुजरना होगा
भदोही में शारदीय नवरात्र पर्व पर मीरजापुर के विंध्याचल धाम में लगने वाले मेले को देखते हुए भदोही पुलिस ने भारी वाहनों के रूट डायवर्जन का प्लान जारी किया है। विंध्याचल धाम में 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक मेला लगेगा। यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध 10 अक्टूबर 2026 की सुबह 6 बजे से 21 अक्टूबर की रात 10 बजे तक लागू रहेगा। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। मेले के दौरान विंध्याचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। गोपीगंज-मीरजापुर तिराहे से आने वाले वाहन जीटी रोड से जाएंगे गोपीगंज-मीरजापुर तिराहा मार्ग से प्रयागराज और ज्ञानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जीटी रोड के रास्ते वाराणसी की ओर भेजा जाएगा। इस व्यवस्था के तहत भारी वाहनों को मीरजापुर की ओर जाने से रोककर निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। औराई चौराहे से मीरजापुर जाने वाले वाहन भी डायवर्ट औराई चौराहे से मीरजापुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को वाराणसी या प्रयागराज की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहीं, जौनपुर और भदोही से आने वाले भारी वाहनों को भी जीटी रोड के रास्ते वाराणसी या प्रयागराज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने यह रूट प्लान मेले के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनाने के लिए जारी किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User