राम गोविंद चौधरी की तेरहवीं में आएंगे अखिलेश यादव:बलिया में देंगे श्रद्धांजलि, शिवपाल यादव, माता प्रसाद और संजय सिंह भी पहुंचेंगे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शुक्रवार को बलिया आएंगे। वे सभी पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामगोविंद चौधरी के पैतृक गांव गोसाईंपुर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। सपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने बताया कि अखिलेश यादव लखनऊ से प्राइवेट विमान से आजमगढ़ पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से चेतन किशोर सिकंदरपुर जाएंगे और फिर कार से दोपहर 1:15 बजे गोसाईंपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शिवपाल सिंह यादव और माता प्रसाद पाण्डेय भी हेलीकॉप्टर से चेतन किशोर सिकंदरपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से गोसाईंपुर जाकर प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह भी श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)