नवरात्र में मां शीतला के ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन:जौनपुर के शीतला चौकियां धाम में 12 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

Oct 12, 2026 - 11:44
0
नवरात्र में मां शीतला के ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन:जौनपुर के शीतला चौकियां धाम में 12 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
जौनपुर के मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन किए। सुबह 10 बजे तक करीब 12 हजार श्रद्धालु माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप शांत और ध्यानमग्न है। उनका वाहन गाय है। देवी के एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में जल का पात्र है। मान्यता है कि इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की साधना से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद महंत विनय त्रिपाठी ने मंगला आरती और श्रृंगार किया। इसके बाद भक्तों की लंबी कतार लग गई। घंटे की आवाज से पूरा धाम गूंज उठा। माता रानी के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड के पास स्थित काल भैरवनाथ और मां काली मंदिर में भी पूजा की। सुरक्षा के लिए शीतला चौकियां चौकी प्रभारी पुलिस और पीएसी बल के साथ मंदिर क्षेत्र में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User