नवरात्र में मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी:सपरिवार हनुमान मंदिर पहुंचे डीएम, छोटे दुकानदारों से की खरीदारी
प्रतापगढ़ में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सपरिवार चिलबिला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने हनुमान जी, माता रानी और राम दरबार की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद माता वैष्णो देवी की गुफा में दर्शन किए और विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर धार्मिक आयोजनों का जायजा लिया। मंदिर परिसर में समिति की ओर से समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने जिलाधिकारी को हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की और चुनरी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। दर्शन-पूजन के बाद जिलाधिकारी ने मंदिर के बाहर खिलौने बेच रहे छोटे दुकानदारों से खरीदारी की। उनकी इस पहल से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। खरीदारी के जरिए डीएम ने स्थानीय दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)