1 लाख सरकारी नौकरियों में संविदाकर्मियों को भी मौका दें:मायावती बोलीं- सालों से काम कर रहे NRHM कर्मियों को नियमित करे सरकार
उत्तर प्रदेश में अगले छह महीने में एक लाख सरकारी नौकरियां देने की घोषणा के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने एनआरएचएम के संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार को नई भर्तियों के साथ उन कर्मचारियों को भी स्थायी नौकरी देने पर विचार करना चाहिए, जो सरकारी विभागों में वर्षों से अस्थायी तौर पर काम कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि बसपा सरकारी तंत्र में आउटसोर्सिंग और संविदा के जरिए नियुक्ति की व्यवस्था के खिलाफ है। पार्टी की मांग है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NRHM) के तहत लंबे समय से लगातार सेवाएं दे रहे सभी संविदाकर्मियों को स्वास्थ्य विभाग में नियमित किया जाए। ईको गार्डन में धरना दे रहे संविदाकर्मी मायावती ने कहा कि एनआरएचएम के संविदाकर्मी स्थायीकरण समेत अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से लखनऊ में मान्यवर श्री कांशीराम जी ईको गार्डन के पास धरना दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से इन कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने की अपील की। बसपा सुप्रीमो के बयान से सरकारी भर्तियों के साथ लंबे समय से संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)