नवरात्र में प्रयागराज-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, 12 मेमू कोच वाली ट्रेन 11 से 26 अक्टूबर तक चलेगी
मिर्जापुर में शारदीय नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने एक और विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज जंक्शन और पटना जंक्शन के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे बिहार के पटना, आरा और बक्सर सहित पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से विंध्याचल धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। ट्रेन के मिर्जापुर और विंध्याचल सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव से स्थानीय यात्रियों को भी लाभ होगा। पटना-प्रयागराज अनारक्षित मेला स्पेशल का संचालन 11 से 26 अक्टूबर तक किया जाएगा। दोनों दिशाओं में 16-16 फेरों के लिए चलने वाली इस ट्रेन में 12 मेमू कोच होंगे। अनारक्षित होने के कारण यात्रियों को पहले से आरक्षण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रयागराज से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान गाड़ी संख्या 04182 प्रयागराज-पटना मेला स्पेशल प्रतिदिन प्रयागराज जंक्शन से सुबह 11:15 बजे रवाना होगी। यह नैनी में सुबह 11:28 से 11:30 बजे, दोपहर 12:35 से 12:40 बजे तक विंध्याचल और 12:53 से 12:55 बजे तक मिर्जापुर स्टेशन पर ठहरेगी। चुनार में दोपहर 1:30 से 1:32 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर दोपहर 3:30 से 3:40 बजे, बक्सर में शाम 5:08 से 5:10 बजे, आरा में शाम 6:08 से 6:10 बजे और दानापुर में शाम 7 से 7:02 बजे तक ठहराव के बाद ट्रेन रात 8:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। पटना से रात 9 बजे चलेगी वापसी ट्रेन वापसी में गाड़ी संख्या 04181 पटना-प्रयागराज मेला स्पेशल प्रतिदिन रात 9 बजे पटना जंक्शन से रवाना होगी। यह दानापुर में रात 9:20 से 9:22 बजे, आरा में रात 10:05 से 10:07 बजे और बक्सर में रात 11:30 से 11:32 बजे तक रुकेगी। अगले दिन रात 2:20 से 2:30 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सुबह 3:23 से 3:25 बजे तक चुनार, सुबह 4:23 से 4:25 बजे तक मिर्जापुर और सुबह 4:35 से 4:40 बजे तक विंध्याचल स्टेशन पर ठहराव होगा। शारदीय नवरात्र के दौरान बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही इस ट्रेन से दर्शनार्थियों को आवागमन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)