नवरात्र पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना:मां दुर्गा की आरती में उमड़े ग्रामीण, महिलाओं-बच्चों में उत्साह

Oct 12, 2026 - 07:35
0
नवरात्र पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना:मां दुर्गा की आरती में उमड़े ग्रामीण, महिलाओं-बच्चों में उत्साह
फतेहपुर में नवरात्र के अवसर पर जनपद में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में तेलियानी विकासखंड के सेमरहटा और पुरवा गांव में दुर्गा पूजा और जागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों गांवों में आकर्षक पंडाल सजाकर विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। सेमरहटा गांव में दो स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनमें एक प्रतिमा सूर्यभान सिंह के यहां और दूसरी कैलाश के घर के पास स्थापित की गई। वहीं, पुरवा गांव में जय मां दुर्गा कमेटी के तत्वावधान में प्रतिमा स्थापित कर पंडाल को भव्य रूप दिया गया। नवरात्र के प्रथम दिन शाम को पंडालों में आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और मां दुर्गा की आराधना की। पूजा कार्यक्रम को लेकर महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। गांवों में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User