भतीजी से छेड़छाड़ की शिकायत पर चाची को गोली मारी:चाचा गंभीर, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Oct 12, 2026 - 07:35
0
भतीजी से छेड़छाड़ की शिकायत पर चाची को गोली मारी:चाचा गंभीर, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम
चित्रकूट के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी की शिकायत करना परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि मुकदमे में जमानत मिलने के बाद गांव लौटे युवक ने रविवार रात किशोरी के चाचा के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से किशोरी की चाची की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। देर रात उसने खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को एक महिला ने शिकायत दी थी कि गांव के श्याम आधार मिश्रा ने उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी को जमानत मिल गई और वह रविवार को गांव लौट आया। चाचा के घर में घुसकर की फायरिंग आरोप है कि रविवार रात आरोपी किशोरी के चाचा के घर पहुंचा और अंदर घुसकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से किशोरी की चाची और चाचा घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चाची को मृत घोषित कर दिया। चाचा की हालत गंभीर बताई गई है। फरार आरोपी ने खुद को भी मारी गोली फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। देर रात उसने खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी के इलाज और घटना से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।घटना की सूचना मिलने पर एसपी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी पर्याप्त कार्रवाई नहीं की। इसी नाराजगी में उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User