नवरात्र पर खाद्य विभाग अलर्ट:किराना दुकानों का निरीक्षण; दुकानदारों को चेतावनी- एक्सपायरी सामान बेचने पर कार्रवाई

Oct 11, 2026 - 09:07
0
नवरात्र पर खाद्य विभाग अलर्ट:किराना दुकानों का निरीक्षण; दुकानदारों को चेतावनी- एक्सपायरी सामान बेचने पर कार्रवाई
आगामी पर्वों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। पर्व के दौरान मिलावटखोरी रोकने और लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की टीम ने किराना स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुख्य रूप से व्रत में इस्तेमाल होने वाले सामानों की पड़ताल की। जांच के दौरान दुकानों पर कुट्टू का आटा या साबुत कुट्टू उपलब्ध नहीं पाया गया। पूछताछ में दुकानदारों ने अधिकारियों को बताया कि वे कुट्टू के आटे का विक्रय नहीं करते हैं। इस पर टीम ने निर्देशित किया कि यदि भविष्य में कुट्टू या उससे निर्मित कोई भी खाद्य सामग्री बेची जाती है, तो खाद्य सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। नियमों की अनदेखी पर विधिक कार्रवाई विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को 'खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006' का कड़ाई से अनुपालन करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी दुकान पर असुरक्षित भंडारण, खराब या एक्सपायरी डेट की सामग्री का विक्रय होते पाया गया, तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ सख्त विधिक (कानूनी) कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बिना वैध पंजीकरण या लाइसेंस के व्यापार करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पर्व के दौरान जारी रहेगा चेकिंग अभियान खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नवरात्रि पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिल सकें, इसके लिए विभाग द्वारा सघन चेकिंग, निरीक्षण और प्रवर्तन की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User