नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ेगी भीड़:सुरक्षा के लिए PAC तैनात; सीसीटीवी और बैरिकेडिंग से होगी निगरानी

Oct 11, 2026 - 09:07
0
नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ेगी भीड़:सुरक्षा के लिए PAC तैनात; सीसीटीवी और बैरिकेडिंग से होगी निगरानी
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतापगढ़ जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद कर दी है। मां बेल्हादेवी, मां चंडिका देवी सहित सभी प्रसिद्ध देवी धामों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन कर सकें। जिले के प्रमुख और मान्यता प्राप्त मंदिरों जैसे मां बेल्हादेवी, मां चंडिका देवी, मां वाराही देवी, मां ज्वाला देवी, मां खुइलन देवी और मां शीतला देवी धामों में नवरात्र के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में मजबूत बैरीकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को पूरी तरह व्यवस्थित किया गया है, जिससे भीड़ नियंत्रित रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। पुलिस के साथ पीएसी मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए प्रमुख देवी धामों में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ प्रांतीय रक्षक दल और पीएसी (PAC) के जवानों को तैनात किया गया है। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह और परिसर के अन्य हिस्सों में सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा, सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों को अपडेट कर उनकी लाइव निगरानी पुलिस अपने नियंत्रण में रखेगी। संदिग्ध गतिविधियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं की मौजूदगी रहने तक पुलिस बल की मुस्तैदी रहेगी। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। मान्यता है कि पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण उनका नाम शैलपुत्री पड़ा। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों और घरों में विधि-विधान से घटस्थापना और पूजन कर रहे हैं। भक्त मां के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User